विविध

*संकुल केंद्र परपोड़ा में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन*

 

बेरला:-विकासखण्ड बेरला के संकुल स्तर पर आयोजित मेगा पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बेरला ब्लॉक के ग्राम परपोड़ा के संकुल केंद्र के सभी शालाओं में शाला स्तर पर पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। शासकीय प्राथमिक शाला नया पारा परपोड़ा में समन्वयक ईश्वर लाल निर्मलकर ने पालकों से बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता पर चर्चा किया गया। साथ ही पालकों को तिमाही परीक्षा में बच्चों की स्थिति की जानकारी दी गई। बालकों के रहन-सहन पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को सुनिश्चित करना और उनके संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस बैठक में अभिभावक, शिक्षक और शिक्षाविद उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अभिभावकों और शिक्षकों को छात्रों के साथ अधिक से अधिक संवाद बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए खुला संवाद आवश्यक है। इसके साथ ही, उन्होंने नियमित उपस्थिति, होमवर्क की समय पर समीक्षा एवं परीक्षाओं की तैयारी में सहायता करने की भी महत्व पर जोर दिया। साथ ही बैठक में ईश्वर लाल निर्मलकर ने छात्रों की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद बच्चों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। जिस पर अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को डिजिटल युग में सुरक्षित और सही दिशा में मार्गदर्शन करें। इस संबंध में अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला परपोड़ा के शालाओं के पालक (अभिभावक) एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button