*■धमधा जनपद इलाके के पंचायतों में किश्त के अभाव से अधूरे पड़े पीएम आवास योजना के घर, ग्रामीण हितग्राही कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर■*

धमधा:- केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लक्ष्य 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का मकान देने का लक्ष्य रहा। वही जनपद पंचायत धमधा के ग्राम पंचायत तितुरघाट से श्री शकुन बाई विश्वकर्मा लाभार्थी है। इसी के चलते कार्य शुरू होने के बाद भी दूसरी किश्त के अभाव में कार्य में बाधित हो रहा है। बता दें कि धमधा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तितुरघाट से श्री मति शकुन बाई विश्वकर्मा के नाम पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थी है। जिनके पहली किश्त की राशि के लिए बड़ी मसक्कत करने पर पहली किश्त आया। जिसके चलते कार्य शुरू किया गया। वही छज्जा(डीपीसी) करने के बाद दुसरी किश्त डालने के लिए फोटो खींच कर ग्राम पंचायत तितुरघाट के द्वारा लेकर गया। जिनके बाद भी राशि की कौन से दफ्तर व फाइलों में लटक गई है।
इन दिनों प्रधानमंत्री आवास बना रहे हितग्राहियों को बारिश के कारण परेशान होना पड़ रहा है। लंबे समय से हितग्राही मकान बनाने के लिए किश्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनको यह राशि नहीं मिल पा रही है जिसके चलते कई हितग्राही के आवास अधूरे पड़े हुए हैं। ऐसे में हितग्राहियों के परिवार को परेशान होना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि जनपद पंचायत धमधा के ग्राम पंचायत तितुरघाट की यह मामला सामने आ रहा है कि हितग्राही के आवास योजना के अंतर्गत किश्त जी राशि नही आने से हितग्राही को समस्याओं से जूझ रहे है। आपको बता दें कि जनपद पंचायत धमधा में आवास योजना के राशि क्यों नही आ रहे है इसकी जानकारी जनपद पंचायत धमधा में प्रधानमंत्री आवास योजना के खंड समन्वयक राहुल देवांगन को बताया गया। इन्होंने बताया कि बैंक में खाता को केवाईसी करना पड़ेगा। जिनके बाद हितग्राही द्वारा लगभग 5-6 बार बैंक में केवाईसी किया। साथ ही बैंक से पावती भी लाया गया। इसके के चलते सीईओ धमधा किरण कुमार कौशिक को इस समस्या की जानकारी दिया गया।
हालांकि सीईओ जल्द ही समस्या की समाधान हो जाने की आश्वासन दिया। जिनके बाद भी हितग्राही की समस्या का कोई समाधान नही हो पाया है। हितग्राहियों ने बताया यदि समय रहते राशि नहीं मिली तो आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ने लगेंगी। वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महत्वाकांक्षी योजना को हरी झंडी दिखाकर निर्धन वर्ग को राहत दी थी और बड़े पैमाने पर इसका निर्माण भी शुरु हो चुका है। 2022 तक शत प्रतिशत गरीबों के मकान बनाने का लक्ष्य है, ताकि हर गरीब को छत मिल सके और उसका खुद का घर बन सके, लेकिन जनपद पंचायत धमधा में प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। हालत यह है कि बारिश में निर्माणाधीन स्थल पर गंदगी और दलदल के कारण परेशान होना पड़ रहा है। हितग्राहियों ने आवास निर्माण को लेकर जल्द से जल्द राशि दिलवाने की मांग की है।
*जनपद पंचायत कार्यालय के चक्कर काट रहे आवास हितग्राही*
दरअसल कभी चिलचिलाती धूप तो कभी मूसलाधार बारिश के नीचे गुजारा करने को गरीब मजबूर है। किसी को एक किश्त मिली है तो किसी को दो किश्त मिली है जिससे उनके आवास निर्माण नहीं हुए हैं। लगातार वह जनपद पंचायत धमधा के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जनपद पंचायत धमधा के अफसरों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि नहीं आई है जिससे उनके खाते में राशि नहीं डाली गई है। जिसका परिणाम यह है कि लोग आज अपने आधे अधूरे आवास में पन्नी डालकर रहने को मजबूर है।
*वर्तमान में मूसलाधार बारिश को झेलना बना मजबूरी*
बता दें कि अंचल में विगत दिनों पहले लगातार मूसलाधार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर थे। वही कई कच्ची मकान क्षति ग्रस्त भी हुए। यह आलम पूरे जिले सहित रहा। जिनको जिम्मेदार अधिकारी भली भांति जानते है। आप अंदाजा लगा सकते है कि बारिश के चलते कितनी समस्या से जूझना पड़ा होगा।
*जनपद पंचायत धमधा सीईओ किरण कुमार कौशिक*
इस संबंध में कहा कि शासन सबके पास राशि भेज रहे है, अगर कोई प्रकार की त्रुटि है तो जनपद में उसकी जांच करके दो दिनों के अंदर सुधार कर दिया जाएगा।




