*●धमधा पुलिस को रात में सुरक्षा के मद्देनजर बाइक पेट्रोलिंग के दौरान सक्रियता का मिला फायदा, सगनी चौक पर दो चोरी करते पकड़े गए दो संदिग्ध चोरो की हुई गिरफ्तारी●*

रिपोर्टर:-✍मुदस्सर मोहम्मद
*दुर्ग/धमधा:-* धमधा थाना की पुलिस ने विगत दिनों बाइक पेट्रोलिंग अंतर्गत रात्रि गस्त के दौरान दो चोरों रँगे हाथ पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। वही धमधा पुलिस की सक्रिय कार्यवाही की चर्चा तेज है।
दरअसल दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के दिशानिर्देश एवं धमधा एसडीओपी-संजय पुंढीर के मार्गदर्शन में धमधा थाना इलाके में रात के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा के मद्देनजर गस्ती की जाती है। इसी के तहत धमधा के पुलिस पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक दिनेश साहू एवं एवन बंछोर द्वारा विगत 01 सितम्बर को रात्रि करते के दौरान बसनी चौक के समीप होटल एवं फल दुकान में संदिग्ध रूप से चोरी की वारदात को करते रँगे हाथ पकड़ा गया। जिसमें पहले आरोपी के रूप के उतई थाना इलाके के डुमरडीह निवासी 21 वर्षीय अमन कुमार बंजारे पिता राजेश खन्ना को मौके पर पकड़ा गया वही दूसरा चोर के रूप में रुआबांधा भिलाई निवासी विशाल निषाद के घटनास्थल से फरार हो जाने के बाद 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर ली गई। दोनो ही आरोपी इससे पुर भी चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त बताये जा रहे है। जिस पर धमधा पुलिस द्वारा बीएनएस की धारा 331(4) व 305 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों से पूछताछ कर विवेचना की जा रही है जिसमे और खुलासे होने की उम्मीद है। इस कार्यवाही में धमधा थाना टीआई-पीडी चन्द्रा के साथ एएसआई-नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक-उत्तम सोनी, दिनेश डहरिया, प्रशांत साहू एवं एवन बंछोर की भूमिका व सराहनीय योगदान रहा।




