*●मोहला एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक-वायपी सिंह द्वारा पुलिस अफसरों को दी गई ब्रीथ एनलाइजर किट, थानों में ऑपरेटिंग के लिए प्रशिक्षण●*

रिपोर्टर:-✍मुदस्सर मोहम्मद
*■मोहला:-* ज़िला पुलिस अधीक्षक- वायपी सिंह (आईपीएस) मोहला मॉनपुर अं चौकी के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि (मृत्युदर) को रोकने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इस तारतम्य में एएसपी- मंयक गुर्जर एवं एएसपी- पीताम्बर पटेल के द्वारा कल 05 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मीटिंग हाल में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के सभी थानों एवं यातयात शाखा के अधिकारियो- कर्मचारियों को ब्रीथ एनलाइजर द्वारा नशा किये हुए व्यक्तियों की प्रमाणिक पहचान कर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही करने के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया गया किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में सम्मिलित अधिकारियों-कर्मचारियों को ब्रीथ एनलाइजर को ऑपरेट करना सिखाया गया, सभी थाना व यातायात शाखा को अपने कार्यक्षेत्र में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करने के लिए ब्रीथ एनलाइजर किट वितरित किया गया है। साथ ड्रंक एंड ड्राइव के कारण होने वाले दुर्घटनाओं तथा मोटर व्हीकल की धारा 186 (2) अंतर्गत कार्यवाही होने पर 10,000 रुपये अर्थदण्ड से दंडित किये जाने के सम्बंध ग्रामीणों एवं वाहन चालकों को समझाइस देकर नशा के हालत में वाहन चलाने से बचने जागरूक करने पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया।




