*साजा में परीक्षा पे चर्चा 2024 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण*

साजा:- विकासखण्ड स्रोत केन्द्र साजा अंचल में परीक्षा पे चर्चा 2024 देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा प्रसारण ब्लॉक स्तरीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी व अंग्रेजी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साजा में आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधानसभा साजा नवनिर्वाचित विधायक ईश्वर साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।विशेष अतिथि मूलचंद शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा, बिसरू राम साहू वार्ड पार्षद नगर पंचायत साजा, रोहित सिंह राजपूत महामंत्री, कमला कांत मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार, अरुण वर्मा पूर्व पार्षद नगर पंचायत साजा, दिग्विजय सिंह केसरी निज सहायक (विधायक), घनाराम साहू पूर्व पार्षद राजू सेन इत्यादि जन प्रतिनिधि के अलावा सैकड़ो अभिभावक उपस्थित रहे। बता दें कि परीक्षा पे चर्चा दौरान प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद द्वारा कहा गया कि परीक्षार्थियों को हेल्थी स्पर्धा रखें, स्पर्धा खुद से करे ना कि अन्य से। साथी हमेशा प्रतिभावान को बनाए। परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण कार्य लिखावट का होता है लिखने के अभ्यास से विषयों में सुधार होता है। मोबाइल को जैसे बीच-बीच में रिचार्ज करते हैं उसी प्रकार सभी परीक्षार्थी खेल एवं व्यायाम के द्वारा अपने शरीर को रिचार्ज कर परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए,आधुनिक साइंस पर्याप्त नींद को तवज्जो देते हैं। परीक्षार्थी हमेशा जागृत अवस्था और नींद दोनों में बैलेंस करके रखें एवं नींद पर्याप्त ले। परीक्षा की तैयारी के दौरान संतुलित आहार ले, आसपास स्वच्छता बना के रखे।
विधायक ईश्वर साहू ने सभी बच्चों को परीक्षा को उत्सव के रूप में मनाने के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही खूब मेहनत एवं लगन से पढ़ाई कर देश का विकास करना। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मूलचंद शर्मा ने सभी बच्चों को परीक्षा पर तनाव मुक्त रखकर तैयारी करें, मोदी जी बच्चों अलावा सभी वर्गों का ध्यान रखकर योजनाएं बनाते है जो हितकर होता है। इसके साथ ही साजा के सभी अतिथियों का स्वागत विकासखंड स्रोत समन्वयक बी डी बघेल, सेजस प्राचार्य मनीष वर्मा, प्रधान पाठक पुष्पा वर्मा ने की। कार्यक्रम में होरी लाल मिर्झा, साधना राजपूत, आर के महिलकर, आरके बंजारे, भूपेंद्र सिंह राजपूत, संतोष गजपाल, गौरव शर्मा, अशोक भारती, चुनिता ठाकुर, मंजूला सिंह राजपूत, संदीप साहू, गोविंद नारायण साहू, ईश्वरी जंघेल, पूजा तिवारी, एलेन गुप्ता इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विकास मिश्रा व मनीष वर्मा आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में कक्षा छठवीं से 12वीं तक के कुल 619 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वही सैकड़ो की संख्या में अभिभावक, शिक्षक अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति रहे।




