*●दुर्ग-बेमेतरा स्टेट हाइवे में दर्जनों जगह घुमन्तु पशुओं का जमावड़ा, हादसों पर प्रशासन बेपरवाह●*

*■बेमेतरा:-* बेमेतरा-दुर्ग राजकीय राजमार्ग की सड़क पर काफी समय से घुमंतू पशुओं का कब्जा दिखाई पड़ रहा है।स्थानीय इलाको में पशुमालिकों की लापरवाही एवं जिम्मेदार प्रशासन की उदासीनता के कारण जिले की व्यस्त सड़क पर दर्जनभर जगहों पर घुमन्तु पशुओ ने अपना डेरा जमाया हुआ है। लिहाजा अक्सर इस सड़क पर दुर्घटना होना आम बात हो गया है जिसमे राहगीर चोटिल हो रहे है तो वही बेजुबान पशुओ की भी जान जा रही है। वही इसके प्रति शासन-प्रशासन द्वारा फिलहाल कोई उचित एक्शन नही लिया जा रहा है। लिहाजा स्थिति यह है कि रात होते ही बेमेतरा शहर से लेकर दुर्ग की ओर नगर देवकर तक की करीब 35 किलोमीटर की सड़क खतरनाक हो जाती है, सड़क पर वाहन चलाते एकाएक पशुओं से भिंड़त के कारण आमजनो में आक्रोश बढ़ने लगी है। चूंकि यह घटनाक्रम दुर्ग-बेमेतरा स्टेट हाइवे पर ही नही अपितु शहर से गुजरी, सिमगा-कवर्धा व नांदघाट नेशनल हाइवे के साथ अन्य सभी छोटी-बड़ी सड़को पर भी मवेशियों का जमघट जिलेवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है, जो कि शासन-प्रशासन के लिए चुनौती का विषय है।




