बेरला

*बेरला के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से विकास देशलहरे का राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ चयन*

*बेमेतरा/बेरला:-* ब्लॉक मुख्यालय स्थित नगर पंचायत बेरला में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की 9वी कक्षा मे अध्यनरत विकास देशलहरे पिता संतोष देशलहरे का जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का ज़ोन स्तर पर प्रथम स्थान पर चयन हुआ है। इसके पूर्व छात्र विकास ने ब्लॉक मे भी प्रथम स्थान प्राप्त किया फिर उसे जिला स्तर पर भी चयन किया गया। वही स्कूल के शिक्षको के उचित मार्गदर्शन और प्राचार्य- भागवत प्रसाद बानी जी के प्रोत्साहन से यह संभव हो पाया है। सरकार की दूरगामी योजना का लाभ अब विधार्थियो को मिलता दिख रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षकों को दिया।वही शिक्षको के अथक प्रयास से यह संभव हो पाया। विशेषकर विज्ञान शिक्षकों यशवंत वर्मा, किरण साहू एवं मेघा सोनी का सहयोग रहा। इस सम्बन्ध में भिमभौरी मण्डल के भाजयुमो महामंत्री- पोषण निर्मलकर ने विद्यार्थी विकास देशलहरे को बधाई व शुभकामनाएं दिया व कहा कि विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना चाहिए। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। यह आदर्श विद्यालय का सर्वोत्तम उदाहरण है। जिसकी वजह से इस विद्यालय का बालक का जोन स्तर पर चयन हुआ है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button