छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क शिलान्यास

 छत्तीसगढ़ तखतपुर टेकचंद कारड़ा

महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क शिलान्यास कार्यक्रम का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा वर्चुअल रूप से किया गया जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से जनप्रतिनिधि अधिकारी, कर्मचारी

 

 और आमजन शामिल हुए। जिला स्तरीय आयोजन बेलपान में किया गया।जहां पर अतिथि के रूप में संसदीय सचिव और तखतपुर विधायक डॉक्टर श्रीमती रश्मि सिंह शामिल हुई। कार्यक्रम में अन्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेश पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी,शहर अध्यक्ष विजय पांडे, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडे,अशोक साहू,राजेश्वर जुगल किशोर कौशिक,सुनीता गरीबा यादव रहे। संबोधित करते हुए श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल के नेतृत्व में हर क्षेत्र में उत्कृष्टता के साथ कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार जो भी योजना बना रही है उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इस लक्ष्य पर कार्य कर रही है। कांग्रेश के कार्यकाल में लोग आर्थिक रूप से समृद्ध हुए हैं, लोगों को रोजगार मिला है, क्रय शक्ति बढ़ी है,आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है।आज सबसे ज्यादा ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। यह सब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और ज्यादा मजबूती देने के लिए, युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सके, आर्थिक दृष्टि से समृद्ध हो सकें इस बात को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने महात्मा गांधी ग्रामीण अदौगिक पार्क का शुभारंभ किया है।पाक के माध्यम से स्थानीय,छोटे और लघु उद्योगों को बढ़ावा दी जाएगी और लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा।ग्रामीण अदौगिक पार्क के बन जाने से आर्थिक मजबूती मिलेगी और जब लोग समृद्ध होंगे तो प्रदेश भी समृद्ध होगा। तखतपुर विकासखंड के बेलपान में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क शिलान्यास कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन किया गया था जहां पर जिले के तखतपुर कोटा मस्तूरी और बिलहा विकासखंड के 8 ग्रामों में औद्योगिक पार्क की शिलान्यास की गई तखतपुर के बेलपान में मशरूम उत्पादन और मसाला प्रसंस्करण इकाई गनियारी में गारमेंट निर्माण, रेस्टोरेंट इकाई का शिलान्यास हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी और महात्मा गांधी के छायाचित्र के समक्ष पूजा अर्चना कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता जितेंद्र शुक्ला और आभार प्रदर्शन डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर कलेक्टर सौरभ कुमार जिला पंचायत सीईओ जय श्री जैन,एस डी एम टी आर भारद्वाज, सुनील शुक्ला,जुगल किशोर कौशिक, गरीबा यादव, मुन्ना श्रीवास, बिरझे राम सिंगरौल, बिहारी देवांगन, हरविंदर हूरा,अवधेश शुक्ला, बसंत गुप्ता, कैलाश देवांगन, सुनील आहूजा,यावेंद्र सिह,भागीरथी ध्रुव, तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला, नायब तहसीलदार ओ पी चंद्रवंशी,सुनील तिवारी,विकाश जायसवाल, संकेत मिश्रा, भारत मरकाम,शिवेंद्र कौशिक,ललिता संतोष कशयप, डॉ ए के मरकाम, पी डी हतेस्वर,पेखन सिह,मोंटू मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button