छत्तीसगढ़
निधन

*छुरा-मड़ेली/* गरियाबंद जिला के पाण्डुका थाना अंतर्गत ग्राम जेंजरा निवासी श्री भारत दीवान (अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला गरियाबंद) की धर्मपत्नी श्रीमती उषा देवी दीवान का आकस्मिक निधन 29 सितंबर दिन गुरुवार को हो गया। वे अपने पिछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर परमात्मा में लीन हो गए। उनकी अन्तिम यात्रा में गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर, डीएफओ फारेस्ट मयंक अग्रवाल , एवं जन प्रतिनिधि, तथा ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित होकर मतृआत्मा के शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। और शोक-संतिप्त परिवार को इस दु:खद घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की गई। अन्तिम संस्कार गृह ग्राम के मुक्तिधाम में किया गया।




