देवकर

*एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव बनाए गए गगन जैन समर्थकों ने दी बधाई।*

देवकर – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई की कार्यकारिणी मैं प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त किया गया जिसमें प्रदेश महासचिव के पद पर नगर के युवा नेता गगन जैन को भी चुना गया है जोकि पूरे नगर व क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। गगन जैन ने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा , हमारे माननीय नेतृत्व सोनिया गांधी , राहुल गांधी के सतत मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम व क्षेत्रीय विधायक कृषि मंत्री रविंद्र चौबे , भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे हैं जनहित कार्यों को प्रदेश के अंतरिम छात्र तक पहुंचा कर संगठन को मजबूत करना पहला लक्ष्य होगा और साथ ही अपने कर्तव्य व संगठन द्वारा प्रदान दायित्व का गरिमामयी रूप से निष्ठा पूर्वक पालन करूंगा। गगन जैन को प्रदेश के महासचिव चुने जाने पर विमलेश द्विवेदी , जितेंद्र राजपूत . विजय चौबे,जीतूँ गुप्ता,मोहन सिन्हा,अतुल शर्मा,राहुल पांडेय,रोहित अग्रवाल अनेकों समर्थकों ने बधाइयां दी।।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button