*युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम में जनपद पंचायत बेरला के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं युवा नेता शुभम वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मिलकर दी बधाई*

*बेमेतरा/बेरला:-* प्रदेश से लेकर विधानसभा स्तर तक हुए युवा कांग्रेस के पदाधिकारी निर्वाचन में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से बारगाँव के युवा नेता एवं जनपद पंचायत बेरला के अध्यक्ष प्रतिनिधि-शुभम वर्मा(3114 वोट) भारी मतों के साथ विजयी होकर युवा विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों में शुभांक परगनिहा (कुल 1179वोट) एवं विजय वर्मा(कुल 14 वोट) को शानदार शिकस्त देकर युवा नेता के तौर पर चुनाव में सिरमौर रहे। इस अवसर पर शानदार जीत के लिए क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की है। वही नवनिर्वाचित बेमेतरा विधानसभा अध्यक्ष-शुभम वर्मा के गृहग्राम बारगाँव मे भव्य स्वागत ग्रामीणों एवं समर्थको द्वारा की गयी। वही बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी गई। इसके अलावा नवनिर्वाचित युवा विधानसभा अध्यक्ष शुभम वर्मा को विधानसभा स्तर, ब्लॉक स्तर, जनपद स्तर, सेक्टर एवं ग्रामीण स्तर तक के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने मिलकर बधाई व शुभकामना दी है। ज्ञात हो कि युवा नेता शुभम वर्मा स्थानीय जनपद पंचायत की अध्यक्षा हीरा देवी वर्मा के सुपुत्र होने के साथ ही पार्टी के प्रति समर्पित होकर काफी समय से कांग्रेस में काफी सक्रिय एवं युवाओं के बीच लोकप्रिय रहे है, जिसका फायदा उन्हें युवा कांग्रेस के चुनाव निर्वाचन में बेमेतरा विधानसभा अध्यक्ष के रूप में तमगा व उपलब्धि मिला है। जिससके करीबियों युवाओ एवं क्षेत्रवासियों में काफी हर्ष व्याप्त है।




