*छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति सिरजन दिवस, बेरला क्षेत्र में क्रांति सेना ने निकाली भव्य फटफटी रैली, 11 गांवों में हुआ देव-पूजन व सम्मान*


बेरला:- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना खंड बेरला जिला बेमेतरा द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति सिरजन दिवस गबदा पिरदा का ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह व गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्रांति सेना के जुझारू सेनानियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में विशाल फटफटी (बाइक) रैली निकालकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, स्वाभिमान और भाईचारे का संदेश दिया।

रैली की शुरुआत गबदा गांव से हुई। इसके बाद क्रांति सेना का काफिला नगर पंचायत भिभोरी के अटल चौक पहुंचा, जहां अटल जी की प्रतिमा पर गेंदा फूल का हार पहनाकर उन्हें नमन किया गया। इसके उपरांत रैली सिलघट, लावतरा, आनंदगांव, नगर पंचायत कुसमी (अटल चौक) और रामपुर गांव पहुंची, जहां सभी प्रमुख स्थानों और स्थानीय देवी-देवताओं का गेंदा फूल की माला पहनाकर भक्तिभाव से पूजन व सम्मान किया गया। आगे बढ़ते हुए रैली बेरला नगर पंचायत स्थित मिनी माता चौक पहुंची, जहां मिनी माता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात काफिला लिमाही चौक होते हुए सांकरा स्थित गोठान पहुंचा, जहां गोवर्धन पर्वत पर गेंदा फूल का हार चढ़ाया गया। हंसदा गांव में स्व. दाऊ ललित परघनिया जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। नेवनारा स्थित प्रसिद्ध मां चंडी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

रैली का अंतिम पड़ाव पिरदा चौक रहा, जहां स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का भव्य पूजा-अर्चना व आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। क्रांति सेना द्वारा लगभग 11 गांवों का भ्रमण कर जन-जन को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और अस्मिता से जुड़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान “जात-पात के करव विदाई, छत्तीसगढ़िया भाई-भाई” का संदेश देकर सामाजिक एकता और सद्भाव पर जोर दिया गया।
*आभार व धन्यवाद ज्ञापित*
कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ब्लॉक बेरला व जिला बेमेतरा ने जम्मो पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, संगवारियों और महतारी-दाई मन के अथाक मेहनत, समर्पण व निष्ठा के प्रति हृदय से गाड़ा-गाड़ा आभार, जोहार और धन्यवाद व्यक्त किया है। क्रांति सेना ने संकल्प लिया कि आगे भी इसी तरह एकजुट होकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, स्वाभिमान और महतारी की सेवा के लिए नए कीर्तिमान रचे जाएंगे। इस अवसर पर नितेश साहू, जिला अध्यक्ष फौजी सूर्या सिंह चौहान, पुरेद साहू, गजेंद्र निषाद, नंदू छत्तीसगढ़िया मीडिया प्रभारी, महीला जिला अध्यक्ष सुसमा परगनिहा, प्रीति, बेरला खंड अध्यक्ष धनंजय निषाद और समस्त सेनानी उपस्थित रहे।



