तरेगांव वन परिक्षेत्र के आमापानी में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण, पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

*सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण के साथ कौशल विकास को बढ़ावा*
*तरेगांव वन परिक्षेत्र के आमापानी में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण, पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प*
कवर्धा, 29 सितंबर 2026। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत विभिन्न सेवा एवं जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वन विभाग द्वारा तरेगांव वन परिक्षेत्र के आमापानी परिसर में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण एवं कौशल विकास से संबंधित गतिविधि आयोजित की गई।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत केजुअल्टी कार्य कक्ष क्रमांक आरएफ/35 के परिसर में पौधरोपण कार्य किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र को हराभरा बनाए रखने के उद्देश्य से पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा एवं नियमित देखभाल पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया गया। प्रतिभागियों को पौधरोपण, पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। इससे स्थानीय लोगों में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ रोजगारोन्मुखी कौशल को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस गतिविधि में वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और कौशल विकास को एक साथ जोड़ते हुए जनभागीदारी को बढ़ावा दिया गया। पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।



