कबीरधाम विशेष

पशु चिकित्सकों ने किया परीक्षण, जरूरत के अनुसार उपचार और डीवर्मिंग भी की गई

*सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री राधामाधव गौशाला में 270 पशुधन का स्वास्थ्य परीक्षण*

*पशु चिकित्सकों ने किया परीक्षण, जरूरत के अनुसार उपचार और डीवर्मिंग भी की गई*

कवर्धा, 29 सितंबर 2026। सुशासन और सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत विभिन्न जनसेवा एवं कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड बोड़ला के ग्राम छपरी स्थित श्री राधामाधव गौशाला में संरक्षित पशुधन के स्वास्थ्य एवं देखभाल को लेकर विशेष गतिविधि आयोजित की गई।
सेवा संकल्प अभियान के तहत गौशाला में संरक्षित 270 पशुधन का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशु चिकित्सकों एवं संबंधित अमले द्वारा पशुओं की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार उपचार एवं डीवर्मिंग की गई। पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और नियमित देखभाल के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
गौशाला में पशुधन के लिए पर्याप्त मात्रा में पशु आहार एवं पैरा कुट्टी का भंडारण भी किया गया है, जिससे पशुओं को नियमित रूप से पौष्टिक एवं पर्याप्त आहार उपलब्ध कराया जा सके। गौशाला में पशुओं की देखभाल एवं व्यवस्थाओं को लेकर गौशाला समिति के सदस्यों तथा गौसेवा से जुड़े सदस्यों का भी सहयोग प्राप्त हुआ। इस दौरान गौशाला समिति एवं गौसेवा से जुड़े सदस्यों ने पशुधन की सेवा और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button