कबीरधाम विशेष

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

कवर्धा, 05 जून 2023। विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। जिले में ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच आगामी 10 जून से 27 जून 2023 के बीच संपादित की जाएगी। कलेक्टर ने निर्वाचन संबंधी आवश्यक तैयारियांं के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगमी निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पहले से ही दुरूस्त कर ली जाए। सभी अधिकारी पिछले अनुभवों का उपयोग कर कार्य करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, कवर्धा एसडीएम श्री पी.सी. कोरी, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के पदाधिकारियों उपस्थित थे।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button