कबीरधाम विशेष

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को व्यक्तिगत शौचालय के महत्व और शासन की सहायता की दी गई जानकारी*

*भेंड्रा में शौचालय निर्माण के लिए लगा एक दिवसीय शिविर, स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को व्यक्तिगत शौचालय के महत्व और शासन की सहायता की दी गई जानकारी*

कवर्धा, 29 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा की ग्राम पंचायत भेंड्रा में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत पवनतरा, सोनझरी एवं मोतिमपुर के ग्रामीणों ने भी सहभागिता की। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहित करना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान ग्रामीणों को व्यक्तिगत शौचालय के महत्व, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बीच संबंध तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सहायता के संबंध में जानकारी दी गई।
शिविर में ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूक करते हुए अपने घरों में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण एवं नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गांव को स्वच्छ एवं खुले में शौचमुक्त बनाए रखने में प्रत्येक परिवार की भूमिका पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button