कबीरधाम विशेष

क्रांति जलाशय की सुरक्षा, जल के उचित उपयोग और नहर प्रणाली के रख-रखाव पर दी गई जानकारी

*क्रांति जलाशय की सुरक्षा और जल संरक्षण को लेकर सगोना में जनसंवाद*

*क्रांति जलाशय की सुरक्षा, जल के उचित उपयोग और नहर प्रणाली के रख-रखाव पर दी गई जानकारी*

कवर्धा, 29 सितंबर 2026। जल जन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनमुना के ग्राम सगोना में क्रांति जलाशय योजना की बांध सुरक्षा, जल संरक्षण और जल के उचित उपयोग को लेकर जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और कृषकों को जलाशय की संरचना, बांध सुरक्षा तथा नहर प्रणाली के रख-रखाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-04 पंडरिया श्री राजकुमार नेताम, सरपंच श्रीमती लीलाबाई, पंचगण श्रीमती शांतिबाई श्याम, श्रीमती घुलियाबाई मरकाम, श्री शंकर धुर्वे सहित ग्रामीण एवं कृषकगण उपस्थित रहे। जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री के.के. शर्मा, स्थल सहायक श्री उमेश तिवारी सहित विभागीय कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
अनुविभागीय अधिकारी श्री के.के. शर्मा ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को क्रांति जलाशय की बांध सुरक्षा, जल के समुचित उपयोग तथा नहर प्रणाली के नियमित रख-रखाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जल संरचनाओं के संरक्षण में स्थानीय सहभागिता की आवश्यकता पर भी जोर दिया। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों एवं कृषकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जल संरक्षण और नहर प्रणाली के बेहतर रख-रखाव को लेकर अपने सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों ने कांति जलाशय के बांध स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया तथा जल संरचना की स्थिति का जायजा लिया।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button