*देवरबीजा क्षेत्र में लगातार बारिश से शासकीय प्राथमिक अस्पताल परिसर में हुआ जलभराव, अव्यवस्था के बीच मरीजों का उपचार के लिए जद्दोजहद*

रिपोर्टर:- ✍केके साहू
*बेमेतरा:-* ज़िला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर एवं स्टेट हाइवे पर स्थित देवरबीजा के शासकीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगातार बारिश के कारण पर्याप्त निकासी व्यवस्था न होने पर अस्पताल परिसर में ही पानी भर गया है।जिसमे उपचार के लिए पहुंचे मरीजो को अव्यवस्थता के बीच ईलाज कराना पड़ रहा है, जो बरसात में शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की वास्तविकता का पोल खोल रहा है। चूंकि देवरबीजा वर्तमान में उपतहसील मुख्यालय होने के कारण करीब दो-तीन दर्जन गांवों की निर्भरता यहां निरन्त बनी हुई रहती है जो अस्पताल परिसर पर भरे विशाल जलभराव को देखकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। दरअसल विगत तीन-चार दिनों से क्षेत्र में जबरदस्त वर्षा के कारण देवरबीजा सहित आसपास के ग्रामीण अंचल बारिश के पानी से तरबतर हो गया है वही एरिया के खेत-खलिहानों में भरपूर मात्रा में लबालब भर गया है साथ ही नदी-नालों में भी जलस्तर के बढ़ने से उफान की स्थिति दिखाई पड़ रही है। चूंकि देवरबीजा मुख्यालय में जमकर बारिश से नाली-निकासी जाम ही गयी है जिसका नज़ारा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिखाई पड़ा। जहाँ पर परिसर के इर्द गिर्द एवं अस्पताल के कुछ हिस्सों में वर्षा का पानी बड़ी मात्रा में जमा हो गया जो आमलोगों के लिए अस्पताल में दाखिल होने एवं आवागमन में आफत का सबब बन गया है।बताया जा रहा है कि आगामी दिनों और इसी तरह बरसात का हाल रहा तो स्थिति और भी बिगड़ने की संभावना है।




