*●मौहाभाठा-परपोड़ी मार्ग पर ग्राम सिंघनपुरी में सड़क पर हुआ तालाबरूपी गड्ढा, रोजाना राहगीरों के गिरने की शिकायत, मौकेस्थल पर प्रशासनिक अमले ने पहुंचकर उचित मरम्मत व इंतज़ाम की कही बात*

*बेमेतरा:-* साजा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी के मुख्य मार्ग पर इन दिनों बारिश के पानी के लगातार जमाव के कारण सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है, जहां रोजाना दर्जनों की तादाद में राहगीर गिरने को मजबूर है। आमलोगों की सड़क पर से गुजरना खतरे से कम नही है, फिर भी जिम्मेदार शासन-प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नही कराई गई है। दरअसल ग्राम मौहाभाठा से परपोड़ी के बीच सड़क मार्ग में अतरझोला के बाद सिंघनपूरी गाँव मे पहुंचने पर सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर एवं खस्ताहाल है, समीप ही सुरही नदी के प्रवाहित होती है। वही सड़क पर निरन्तर बरसाती पानी के बहाव होने से सड़क के करीब 50 मीटर लम्बा हिस्सा बड़ा से गड्ढे में तब्दील हो गया है। जहाँ से राहगीरों को गुजरने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल कई दर्जन लोग इस तालाबनुमा पानी से भरे सड़क के गड्ढे में गिरकर चोटिल हो चुके है लेकिन प्रशासन है कि कुम्भकर्ण की नींद सोया हुआ है।चूँकि क्षेत्र में विगत तीन-चार दिनों से निरन्तर पानी बरस रहा है एवं गाँव मे बेहतर निकासी व्यवस्था नही होने से मुख्य मार्ग की सड़क पर यह परिस्थिति बन पड़ी है। जिसकी ग्रामीणों व मुसाफिरों द्वारा लगातार शिकायत मिलने पर कल सोमवार को साजा तहसील प्रशासन की टीम मौके पर जायजा लेने पहुंचे थे जहां ग्रामजनो के मुताबिक इस समस्या के समाधान के लिए अफसरो द्वारा जेसीबी के माध्यम से अस्थायी निकासी मार्ग बनाकर बरसाती पानी को सड़क से खाली किया जाएगा फिर उक्त सड़क के गड्ढो पर मुरम व अन्य मटेरियल से भरकर क्षेत्र के स्थानीय आवागमन मार्ग को दुरुस्त किया जायेगा।




