*●मोहला ज़िला पुलिस व आईटीबीपी द्वारा थाना मुख्यालय कोहका गाँव में चलित थाना व सिविक एक्शन का कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्या सुन स्वावलम्बन के लिए वितरित किया गया गैती-फावड़ा●*

*●नशा व अन्य कुरीतियों की जानकारी देकर युवाओं को पुलिस में भर्ती के लिए किया गया प्रेरित*
रिपोर्टर-✍मुदस्सर मोहम्मद
*मोहला:-* ज़िला एसपी रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन एवं एएसपी- मंयक गुर्जर (आईपीएस), सीओ आईटीबीपी-मुकेश धस्माना एवं मानपुर एसडीओपी-मयंक तिवारी के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कोहका निरीक्षक खोमान सिंह भंडारी के द्वारा थाना कोहका के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहका में चलित थाना लगाकर ग्राम के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया एवं लोगों को मानव अधिकार, महिला एवं बाल अधिकार, महिला सम्बंधी अपराध, पास्को एक्ट, भारतीय संविधान में प्रदत्त नागरिक अधिकार, के सम्बंध में जन जागरूक किया गया। तथाकानूनी अधिकार घरेलु हिंसा, बाल विवाह, साइबर क्राईम, मानव तस्करी, गुड टच- बेड टच, स्वास्थ्य संबंधित, शिक्षा के प्रति जागरूक, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में भी जानकारी दिया गया। एवं बच्चों को नशीली पदार्थ का सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई एवं नशा से दूर रहने समझाईश दी गई व पुलिस भर्ती हेतु गांव के युवाओं को मार्गदशन किया गया, साथ ही विशेष रूप से टोनही प्रताड़ना के संबंध में भी जानकारी दिया गया। चलित थाना के दौरान सिविक एक्शन के तहत ग्रामीणों को स्वावलंबन के लिए गैती, फावड़ा वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में ग्राम के महिलाये एवं पुरूषों ने बड़- चढ़कर हिस्सा लिया।




