विविध

*पुलिस चौकी संबलपुर क्षेत्रांतर्गत सोनपुरी में हुए हत्या के मामले मे गंभीरता के मद्देनजर किया नये विशेष टीम गठित* 

 

 

बेमेतरा:- बेमेतरा जिले के पुलिस चौकी संबलपुर, थाना नवागढ,जिला बेमेतरा के अपराध सदर धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध प्रार्थी अजय राजपूत साकिन सोनपुरी की ओर से चौकी संबलपुर प्रभारी के द्वारा दिनांक 19 फरवरी 2025 को किया गया हैं। प्रकरण के फरार संदेही आरोपी के पतासाजी एवं प्रकरण के विधिवत निराकरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा मनोज तिर्की के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक अलील चंद, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, पुलिस चौकी संबलपुर प्रभारी सउनि रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, मोतिलाल जायसवाल, अमित यादव, धनंजय सिंह राजपूत को फरार संदेही आरोपी सोहन राजपूत को शीघ्र पकडने एवं प्रकरण में नया कानून 2023 के प्रावधानित नियमानुसार कार्यवाही कर प्रकरण में विवेचना पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय पेश करने विशेष टीम गठित किया गया हैं। गठित विशेष टीम को फरार संदेही आरोपी की हर संभव प्रयास कर मुल्जिम पतासाजी में लगाया गया। तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने फरार संदेही आरोपी सोहन राजपूत पिता रज्जू राजपूत उम्र 30 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके, उसे रूपये 5,000 (पाँच हजार) नगद राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा किया गया हैं। पुरस्कार के सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा जिला बेमेतरा का निर्णय अंतिम होगा तथा सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जावेगा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button