*बारिश की उम्मीद में आस लगाए अन्नदाताओं को मिली राहत, पखवाड़े भर बाद हुई झमाझम बारिश, खेतों में हरियाली लौटने की उम्मीद*

*■बेमेतरा:-* कृषि प्रधान ज़िला के बेरला व साजा विकासखण्ड में करीब पखवाड़ेभर बारिश की भयंकर दुकाल पड़ने के बाद आखिरकार कल मौसम बदलने से प्रभावित क्षेत्र फिर वर्षामय हो गया। खेतों में पानी की अभाव से सुख रहे पौधे को कल शाम हुई जोरदार बरसात काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गयी है। हालांकि क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पानी की कमी से सूखने की कगार पर पहुंच चुके है, एवं पौधे पर पीलापन स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। अगर मौसम आगामी दिनों में ऐसा ही वर्षामय रहा तो अवश्य ही पौधे की जरूरत के हिसाब से पानी आपूर्ति हो जाएगी एवं पौधे में हरियाली लौटने की सम्भावना प्रबल हो जाएगी। किन्तु इन दिनों मौसम की अनिश्चितता बेरला- साजा सहित समूचे ज़िले के अन्नदाताओं के लिए एक बड़ी परेशानी एवं चुनौती बनी हुई है जो किसानों की चिंता बढाने में बड़ी भूमिका है।
उल्लेखनीय है कि बारिश का सीजन होने के कारण मौसम की अनुकूलता को देखते हुए इन दिनों पूरे क्षेत्र में खेती-किसानी कार्य जोरो पर चल रहा है। क्षेत्र के कृषक बन्धु पूरे परिवार सहित महीनेभर पूर्व से ही खेत मे निरन्तर किसानी कार्य करते दिखाई दे रहे है, किन्तु विगत दो हफ्ते से क्षेत्र में पानी को लेकर किसानों में बड़ी समस्या पैदा हो गयी है। वर्षा की आस में दो हफ्ते गुजर गए किन्तु बरसात को कोई खास प्रभाव देखने को नही मिला। लिहाजा आलम यह रहा कि बरसात के अभाव में खेतों में बोए गए धान के बीज अंकुरित होने के पश्चात नन्हे पौधे की शक्ल में बारिश की बूंदों की इंतज़ार में ही ठीक से समय अनुकूल ग्रोथ नही कर पाया एवं कई इलाकों में तो पानी की कमी से पौधे में पीलेपन पड़ने की भी शिकायत आने लगी है वही धान के सूखते पौधे को देख कुछ किसानों ने वर्षा पर निर्भरता के बजाए वैकल्पिक मोटरपंप व अन्य साधनों से जलापूर्ति करते नजर आये जो काफी हद तक किसानों के लिए कारगर भी रहा। किन्तु यह पूरे क्षेत्र के लिए मुमकिन नही होने से कलतक खेतों में पानी की किल्लत बढ़ने से धान के अंकुरित पौधे की बीच खेत की गीली जमीन सूखने दरारें स्पष्ट दिखाई पड़ रही थी। हालांकि मौसम ने पूर्वानुमान के मुताबिक कल शुक्रवार को दोपहर से लेकर देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। क्षेत्र में जबरदस्त बारिश के कारण किसानों में खुशी की लहर दौड़ रही है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में मौसम इसी तरह वर्षामय होने की आशंका जताई जा रही है।




