विविध

**आनंदगाँव में जल संकट से निपटने के लिए ग्राम पंचायत ने उठाए अहम कदम*

 

बेरला:- ब्लॉक बेरला के निकटवर्तीय ग्राम आनंदगाँव में गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ग्राम पंचायत आनंदगाँव ने जल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किया गया। वही गांव से जुड़ी पानी की टंकी की सफाई, बोरवेल रिपेयर और बंद पड़े हैंडपंप व मोटरपम्प को चालू करने जैसे कदम उठाए गए। जिससे गांव में पानी की समस्या का समाधान हो सके। बता दें कि बोरवेल रिपेयर नहीं तो गांव की पानी की टंकी जो पिछले एक वर्ष से साफ नहीं हुई थी उसकी सफाई कराई गई। इसके अलावा बोरवेल में पंप फंसे होने के कारण गहराई तक पानी नहीं मिल पा रहा था। उसकी सफाई के बाद पंप को अधिक गहराई में उतारा गया। जिससे गर्मी के मौसम में भी जल आपूर्ति निर्बाध बनी रहे। वार्ड क्रमांक 10 में 3 साल से बंद पंप चालू हुआ। गर्मी में पानी की बढ़ती समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत आनंदगाँव ने वार्ड क्रमांक 10 में कृष्ण मंदिर के सामने स्थित पिछले तीन वर्षों से बंद पड़े पंप को मरम्मत कर पुनः शुरू किया। इस कार्य में आनंदगाँव के ग्रामवासियों ने भी भरपूर सहयोग दिया। वही शिव मंदिर पठीन तालाब के पास स्थित पंप खराब होने के कारण आनंदगाँव के बड़े हिस्से में पानी की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसे ठीक कर अधिक गहराई तक पाइप डाला गया। जिससे आने वाले दिनों में जल आपूर्ति बाधित न हो। ग्राम पंचायत आनंदगाँव ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जल है तो आने वाला कल है। पानी की बचत करें। ग्राम पंचायत आनंदगाँव की तरफ से आह्वान गांव में जल संकट से निपटने के लिए सभी ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। साथ ही दैनिक जरूरत के साथ ही पानी की उपयोग करें, बिना उपयोगी के पानी व्यर्थ न बहाए। इस अवसर पर ग्रामीण पंचराम यादव, राकेश यादव, खिलानंद साहु, पुरुषोत्तम साहु, बल्लु यादव, चंदु साहु, छत्रपाल महराज, सिन्धु निषाद, ग्राम पंचायत सरपंच आनंदगांव चंदन नायक, अमरसिंह यादव, पंच छगन साहू, तारकेश्वर सिन्हा,घनाराम धीवर आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button