विविध

*कक्षा पांचवी और आठवीं के केंद्रीय कृत परीक्षा पर विशेष फोकस करने की आवश्यकता: बीईओ व बीआरसी बेरला*

 

बेरला:- बीआरसी कार्यालय बेरला में तीन पालियों में विभिन्न जोनों के माध्यमिक और प्राथमिक प्रधान पाठकों का आवश्यक बैठक संपन्न किया गया। जो मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी जेपी करमाकर के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कक्षा पांचवी और आठवीं के केंद्रीय कृत परीक्षा के संबंध में समस्त प्रधान पाठकों को अवगत कराते हुए आगामी मार्च में होने वाले परीक्षाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। इस जानकारी में प्रधान पाठकों को यह बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत कक्षा पांचवी और आठवीं के परीक्षा को केंद्रित परीक्षा के द्वारा लेने हेतु संशोधन किया गया है। जिसके बारे में प्रधान पाठकों को अवगत कराते हुए कक्षा पांचवी और आठवीं के बच्चों को स्तर और विभिन्न विषयों में पारंगत करने हेतु विभिन्न जानकारी और क्रियाविधियों के बारे में प्रधान पाठकों को अवगत कराते हुए माह जनवरी-फरवरी 2 महीने विशेष रूप से उन बच्चों को फोकस करते हुए और विभिन्न विषयों में एक्टिव करते हुए बच्चों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के आवश्यक जानकारी और तरीकों से अवगत कराया गया। साथ ही साथ इस परीक्षा के संबंध में पालकों और उनकी माताओ को भी जानकारी प्रदान करने हेतु उक्त मीटिंग में निर्देश प्रदान किया गया। वही माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों को एनएमएमएसई व प्रयास विद्यालय के लिए नामांकन एवं उनके फार्म का सबमिशन हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए प्रत्येक विद्यालय को टास्क दिया गया कि वह अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करने के साथ-साथ उन बच्चों को इस विषय पर होने वाले कठिनाइयों से अवगत कराते हुए उनके लिए अलग से समय सारणी का निर्धारण करें एवं बच्चों को सही दिशा प्रदान करें। क्योंकि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर बच्चों को कक्षा नवमीं से लेकर 12वीं तक ₹1000 प्रति माह की राशि प्राप्त होती है। जो छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होती है इस दिशा में भी कार्य करने हेतु प्रधान पाठकों को मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र पटेल संकुल समन्वयक, ओम प्रकाश साहू केवरा सेन एवं तकनीकी मार्गदर्शन जोगीराम वर्मा द्वारा विशेष निर्देश प्रदान किए गए। इसके अलावा बीआरसी खोमलाल साहू के माध्यम से विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की जानकारी के संबंध में अवगत कराते हुए अधिगम अक्षमता वाले बच्चों का चिन्हांकन एवं साथ ही साथ अपार आईडी के अंतर्गत हमें किस प्रकार से कार्य करते हुए बच्चों का अपार जनरेट करना है इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी अधेश कुमार उईके के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार से बिजली के बिल का संधारण और निर्धारण करते हुए सत् प्रतिशत विद्यालय द्वारा विकासखंड कार्यालय में जमा करते हुए इसकी जानकारी रखी जाए इस पर विशेष फोकस दिया गया। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायण ठाकुर के माध्यम से आयरन फोलिक एसिड की जानकारी, परीक्षा पे चर्चा, जाति निवास की जानकारी, आय प्रमाण पत्र की जानकारी एवं अवकाश के संबंध में जानकारी किस प्रकार से अध्ययन करें इसकी विस्तृत रूपरेखा बताया गया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी जेपी करमाकर के माध्यम से बताया गया कि एक प्रधान पाठक होने के नाते हमें अपने विद्यालय का सर्वांगीण विकास करना है बच्चे को उसके स्तर के अनुसार से शिक्षा प्रदान करते हुए उन्हें एक सही दिशा प्रदान करना है जिसके लिए समस्त प्रधान पाठक को विशेष प्रकार से निर्देशित करने के साथ-साथ समय में विद्यालय खुलने, समय पर विद्यालय बंद होना और सभी शिक्षकों की नियमित उपस्थिति पर विशेष जोर दिया गया।उक्त प्रधान पाठक मीटिंग में 153 प्राथमिक प्रधान पाठक एवं 87 पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक सम्मिलित हुए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button