*मनियारी में सीसी रोड बनाने से लोगों को मिली बड़ी राहत*

बेरला:-ब्लॉक बेरला अंचल के ग्राम मनियारी के वार्ड नंबर 13 में सीसी रोड बनने से ग्रामीण राहत की सांसे ली। बता दें कि ग्राम मनियारी के वार्ड 13 रास्तों पर कीचड़ होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस के चलते ग्राम पंचायत सरपंच श्यामू साहू द्वारा अथक प्रयास से दुर्ग सांसद विजय, बेमेतरा विधानसभा विधायक दीपेश साहू ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया गया और सीसी रोड बनकर तैयार भी हो गए। इससे लोगों को कीचड़ से राहत मिली है। वही ग्राम मनियारी के सरपंच श्यामू साहू, शिवकुमार निर्मलकर, मनीराम साहू, गिरधारी निषाद, प्रभु राम साहू, रतन चक्रधारी, दिलीप चक्रधारी, प्यारे निषाद, तिहारु चक्रधारी, गिरवर साहू, प्रह्लाद यादव, दुजेराम, छवि निर्मलकर, सुनील यादव, भगत राम साहू सहित पूरे ग्रामवासी दुर्ग सांसद विजय बघेल, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू का आभार जताया है।




