विविध

*बेमेतरा में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 6 अक्टूबर को; उत्कृष्ट खिलाड़ी हैदराबाद एनआईडीजेएएम 2026 में दिखाएंगे प्रतिभा*

 

​बेमेतरा:- बेमेतरा जिले की युवा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला एथलेटिक्स संघ, बेमेतरा द्वारा जिला स्तरीय 14 एवं 16 वर्ष (बालक-बालिका) एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह एकदिवसीय प्रतियोगिता 6 अक्टूबर 2026 को एलांस स्कूल, बेमेतरा के खेल मैदान में प्रातः 7:00 बजे से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन हैदराबाद में आयोजित होने वाली 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2026 के लिए किया जाएगा, जो देश का सबसे बड़ा जूनियर एथलेटिक्स टैलेंट सर्च कार्यक्रम है।
​प्रतियोगिता को मुख्य रूप से दो आयु वर्गों में बांटा गया है। अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में ट्रायथलॉन A, B, C तथा किड्स जेवलिन थ्रो जैसी स्पर्धाएं होंगी। वहीं अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर, 80 मीटर हर्डल्स, 600 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, जेवलिन थ्रो और पेंटाथलॉन की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों की आयु की गणना 17 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जिसके अनुसार अंडर-14 वर्ग के लिए जन्म तिथि 17 नवंबर 2012 से 16 नवंबर 2014 तथा अंडर-16 वर्ग के लिए 17 नवंबर 2010 से 16 नवंबर 2012 के मध्य होना आवश्यक है।
​आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है और बिना पंजीयन के किसी भी खिलाड़ी को प्रवेश नहीं मिलेगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे तक निर्धारित की गई है। जिला एथलेटिक्स संघ, बेमेतरा ने जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों से समय पर पंजीयन कराकर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। अधिक जानकारी या सहायता के लिए खिलाड़ी अरुण पाल सर 7987517172 अथवा रुपेश कुमार यादव 9340113334 से संपर्क कर सकते है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button