विविध

*सट्टा खिलाने वाले पर साइबर सेल व थाना बेरला की कार्यवाही*

 

*(आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 4150 रू0 एवं दो नग सट्टा पट्टी व डॉट पेन जप्त)*

 

बेमेतरा:- टिकेश्वर उर्फ समीर बंजारे पिता शिवकुमार बंजारे उम्र 27 वर्ष साकिन बोरिया थाना बेरला जिला बेमेतरा को साइबर सेल व बेरला पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि राजु ढाबा के पास बेरला में एक व्यक्ति अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए लोगों को अतिरिक्त पैसे का लालच देकर सट्टा खिलवा रहा हैं कि मुखबीर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), अति०पुलिस अधीक्षक ज्योती सिंह (रा.पु. से.), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला तेजराम पटेल(रा.पु.से.) को अवगत कराकर राजु ढाबा के पास बेरला पहुंचकर मुखबीर सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। सट्टा खेलने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये। सट्टा लिखने वाले व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना टिकेश्वर उर्फ समीर बंजारे ग्राम बोरिया का रहने वाला बताया जिससे सफेद कागज में अंको पर रूपये पैसो का दांव लगा दो नग सट्टा पट्टी, एक नग डॉट पेन एवं नगदी 4150 रू० जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 06 जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 का पाये जाने से थाना बेरला में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button