*संडी में निर्माण तालाब में सालभर बाद ही सिढ़ी व दीवार में आयी दरार*

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत संडी में स्थित तालाब में बाउंड्रीवाल पचरी निर्माण सालभर बाद में दरार आ गई है। ग्राम संडी से सलधा मार्ग से लगे तालाब में बाउंड्रीवाल पचरी का निर्माण किया गया है इस मामले पर ग्रामीणों ने गुणवत्ताहीन कार्य पर सवाल खड़ा हो रहे है। वही बाउंड्रीवाल पचरी निर्माण में इंजीनियर व ठेकेदार के बिना ही मजदूर भरोसे कार्य को अंजाम देने के चलते सालभर में ही दीवाल गिरने को है। जनप्रतिनिधियों के अनदेखा पन शासन प्रशासन की राशि पर खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही और खटिया निर्माण को अंजाम दे रहे है। वही मनमानी करते हुए निर्माण कार्य में जमकर गुणवत्ताहीन व घटिया मटेरियल की उपयोग किया गया है। ग्राम पंचायत संडी शासन प्रशासन की योजनाओं और मूलभूत की राशियों का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिस पर जनपद पंचायत बेरला अधिकारी व जिला प्रशासन को खबर तक नही है। जिला पंचायत बेमेतरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद अग्रवाल ने कहा कि आपके माध्यम से जानकारी मिल रहे है। इसकी जांच का उचित कार्यवाही की जाएगी।




