*शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला मोहभट्ठा जीर्णोद्धार कार्य में लीपापोती का मामला आया सामने*

बेमेतरा/बेरला:- ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बेमेतरा कार्यपालन अभियंता का एक मामला सामने आ रहा है। विकासखण्ड बेरला के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला मोहभट्ठा का जीर्णोद्धार का कार्य किया गया है। जिसमें आरईएस विभाग बेमेतरा कार्यपालन अभियंता की बड़ी लापरवाही सामने नजर आ रहे है। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला मोहभट्ठा का जीर्णोद्धार का कार्य स्कूल जतन योजना के अंतर्गत किया गया। लेकिन संबंधित विभाग द्वारा सूचना बोर्ड लेखन पट्टिका में स्वीकृत राशि एवं कार्य पूर्ण तिथि छेड़छाड़ कर लिखना भूल गए या फिर प्रदर्शित करना नहीं चाहते। वही सूचना बोर्ड लेखन पट्टिका में गड़बड़-सडबड कर काट-छांट किया गया। इसके अलावा जर्जर स्कूल का डिस्मेंटल का कार्य लगभग एक से डेढ़ साल को हो गए। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य अधूरा के अधूरा है। विभाग की सुस्त व आलसी पन देखना निर्माण कार्य साफ-साफ आईना दिखा रहे है।
●●●●●●●
इस संबंध में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बेमेतरा कार्यपालन अभियंता महाजन बाँधड़े को संपर्क करने पर उनके द्वारा कोई जवाब नहीं मिला।




