विविध

*प्राथमिक शाला भेड़नी में मनाया ज्ञान बाल दिवस*

*बेरला*:- शासकीय प्राथमिक शाला भेड़नी में बालदिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहाँ सर्वप्रथम सरस्वती वंदना और माँ वीणापाणि के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शाला के प्रधानाचार्य श्री चंद्रशेखर तिवारी जी द्वारा सरस्वती वंदना- हे स्वर की देवी माँ वाणी में मधुरता दो. ….. के पश्चात् एक प्रेरणा गीत भी प्रस्तुत किया गया।तत्पश्चात बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों से संदर्भित गीत, कविता, कहानी, प्रस्तुत किया गया। गीत, कविता की इस कड़ी में शाला के सहायक शिक्षक पोषण कुमार वर्मा द्वारा चिंतन का गीत – छइँहा भुँइया ल छोड़ जवइया तैं थिराबे कहाँ रे.. …. प्रस्तुत किया गया । तदोपरान्त बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी जिसमें – कुर्सी दौड़, फुगड़ी, रस्साकसी , लंगड़ी दौड़, बाॅल थ्रो, गुब्बारा दौड़ (दो के जोड़ी में बच्चे अपने पीठ पर गुब्बारे रखकर बिना हाथ का इस्तेमाल किये निर्धारित स्थान तक पहुँचना ) , गोली चम्मच जैसे मनोरंजनात्मक खेलों का शानदार आयोजन किया गया। अंतिम खेल के रुप में बच्चों द्वारा कबड्डी खेल प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को चॉकलेट्स वितरण कर शुभकामनाएं दी गयी । इस प्रकार बाल दिवस कार्यक्रम बाल हितों के उद्देश्य हेतु समर्पित रहा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button