विविध

*नाडेप में पसरा गंदगी का आलम, कचरे भर जाने के बाद भी सफाई नहीं*

 

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला के निकटवर्ती ग्राम पंचायत आनंदगांव में स्वच्छता के प्रतीक नाडेप में कचरे भर जाने के बाद भी सफाई करने में लापरवाही बरती जा रही। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव के सभी वार्डो में नाडेप बनाया गया है। ताकि घर व गलियों में गंदगी न फैले और आस पास साफ सफाई बना रहे। जिससे गांव में स्वच्छता बनी रहे। इस नाडेप की उपयोग कर ग्रामीण कचरे डालने के काम तो कर रहे है। लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा नाडेप की सफाई करने में लापरवाही बरत रही है। नाडेप में कचरे भर जाने के बाद अवशेष इधर -उधर बिखर रहे है। जिससे गंदगी और फैल रही है। वही महीनों तक जाम कचरे से बदबू आने लगी है। इसके चलते वार्ड वासी परेशान हो रहे है। नाडेप में लोग सूखा, गीला, अपशिष्ट पदार्थ के कचरे को डाल दिया जाता है। जो जहरी गैस के रूप में वातावरण में संलिप्त हो रहे है। जिससे ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बनने की आशंका है। वही बीमारी का भय वार्ड वासियों को लगा रहता है। शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला के सामने बने नाडेप कचरे से भर गए है। जिस पर ग्राम पंचायत आनंदगांव के जनप्रतिनियों द्वारा ध्यान नहीं देना बड़ी लापरवाही को अंजाम दे रहे है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button