विविध

*सभी बच्चों को पढ़ने लिखने की बुनियादी दक्षता हासिल होना जरूरी: डीईओ बंजारे*

 

बेरला:- विकासखण्ड बेरला क्षेत्र में जोन स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें भिंभौरी, बेरला, देवरबीजा जोन स्तर विकास खंड बेरला मे प्रथम चरण दिनांक 10 से 13 जून 2024 तक आयोजित किया गया। प्रथम दिवस पर एबीईओ उइके व प्राचार्य महेंद्र कुमार वर्मा शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भिंभौरी के द्वारा सभी एसआरजी, डी आरजी, सीएसी एवं समस्त गुरुजनों की उपस्थिति में पूजा अर्चना एवं सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ प्रारम्भ किया गया। एफएलएन का जो प्रशिक्षण है वह एनईपी 2020 (राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020) के अंतर्गत एनसीएफ-एफएस 2022(नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क, फाऊंडेशनल-स्टेज) पर आधारित है। जिसमें कक्षा 1 से 3 तक के 100 प्रतिशत बच्चों मे बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को पूर्ण रूप से सिखने-सिखाने के लिए है। जिसके अंतर्गत भाषा शिक्षण, गणित शिक्षण,(4 ब्लॉक मॉडल ) पठन, लेखन मौखिक भाषा विकास, नवाजतन, विद्याप्रवेश, पुस्तकालय, बहुभाषा, जादुई पिटारा, ई-जादुई पिटारा आदि महत्वपूर्ण एवं उपयोगी विषयो पर विस्तार से राज्यस्तर से प्रशिक्षित एसआरजी एवं जिला स्तर पर प्रशिक्षित डीआरजी सदस्यों के माध्यम से भिंभौरी जोन, बेरला जोन से लगभग 27 संकुलो के सभी विद्यालय से 125 प्रथमिक शिक्षको को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जो कि नये शिक्षण सत्र प्रारम्भ होने से पहले दिया जा रहा ताकि सभी शिक्षक स्कूल खुलते हीं सभी बच्चों में आवश्यक दक्षताओं एवं कौशलों के विकास हेतु प्रारम्भ मे हीं रणनीति तैयार कर बच्चों के शिक्षण गुणवत्ता का विकास करने का प्रयास कर पाए। एफएनएल प्रशिक्षण भिंभौरी जोन, बेरला विकासखंड-बेरला में तृतीय दिवस पर जिला शिक्षा अधीकारी बेमेतरा से कमल कपूर बंजारे, डाइट प्राचार्य जे के घृतलहरे, बीआरसी बेमेतरा राजेन्द्र कुमार साहू का आगमन हुआ। इस पूरे प्रशिक्षण की रुपरेखा एवं प्रशिक्षण की वास्तविक स्थिति एवं गुणवत्ता तथा इसकी उपयोगीता पर सीधे सभी शिक्षको से चर्चा के माध्यम से जानकारी लिया गया। डीईओ के द्वारा समस्त शिक्षको को इस प्रशिक्षण का उपयोग शत प्रतिशत अपने विद्यालय मे अपने बच्चों के लिए करने के लिए निर्देशित किये। साथ ही साथ इस शैक्षणिक सत्र को सर्वांगीण गुणवत्ता वर्ष के रूप में मनाने हेतु समाज विद्यालय के शिक्षकों को निर्देशित करते हुए बच्चों को पढ़ने लिखने में दक्ष करने हेतु आवश्यक सुझाव दिया गया। जिसकी आने वाले समय में मॉनिटरिंग पर भी जोड़ दिया गया।सभी को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए इसके उद्देश्यों पर विशेष रूप से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। प्राचार्य डाइट बेमेतरा जेके घृतलहरे के द्वारा भी प्रशिक्षण के उद्देश्य कक्षा 1 से 3 के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के स्तर मे सुधार करते हुए उनका सर्वागिण विकास करने हेतु विशेष रूप से रणनीति तैयार करके उसको अपने विद्यालय मे लागू करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। लिहाजा बेरला विकास खंड के विभिन्न विद्यालय(एमएस कंडरका, एमएस बारगाव, एमएस बेलौदी कला, एमएस देवरी, पीएस तबलघोर)के बच्चों द्वारा भी गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन जुड़ कर नवाजतन के उपयोग से कैसे बच्चें स्वयं से एवं विषयमित्र, गली मित्र, समूह कार्य, चुनौतीयों के माध्यम से सीखते है। उसको भी साझा किया गया इस प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा बंजारे, प्राचार्य डाइट बेमेतरा घृतलहरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी करमाकर, एबीईओ, बीआरसी बेरला खोमलाल साहू एस आरजी की भूमिका में पटेल, पवन देवांगन, केवरा सेन एवं डीआरजी की भूमिका में अखिलेस्वर पाटिल, जोगीराम वर्मा, प्रदीप परगनिहा, हारून अली आदि हमरे सहयोग के लिए अजीमप्रेम फाउंडेशन से शाहिद जमाल, ज्ञानेशवर के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण डाइट बेमेतरा के मार्गदर्शन मे बीआरसी बेरला खोमलाल साहू द्वारा बहुत हीं बेहतरीन सुविधाओ एवं सुनियोजित तरीके से पूरे विकास खंड के सभी विद्यालय के बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक, भावनात्मक, बुनियादी भाषा शिक्षण, बुनियादी गणित कौशल के विकास हेतु सभी शिक्षको को विशेष कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशिक्षण बेरला विकास खंड के तीन अलग-अलग जोन में आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही जो उक्त प्रशिक्षण में जो शिक्षा का अपनी उपस्थिति प्रदान नहीं किए हैं उनके लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सख्त रूप से नोटिस निकालना एवं वेतन रोकने की आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button