विविध

*तांदुला जलाशय से छोड़ा पानी, भरने लगे बेरला अंचल के 80 गांवों के तालाब*

 

*(तांदुला से नहर में आये पानी से निस्तारी की समस्या होंगे दूर)*

 

बेरला:- बेरला ब्लॉक मुख्यालय सहित जिले में 42-45 डिग्री गर्मी बढ़ने के चलते लोगो के समस्या सामने आ रहे है। इस गर्मी में लोग अपने घर तक के बाहर निकलने को कतराते है। तेज गर्मी होने के कारण लोग सिर में कपड़े बांध कर निकल रहे है। वही दैनिक व रोज मरा के काम से बाहर निकलने वाला के बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही इधर पानी की कित्तलते दिनों दिन बढ़ता चला जा रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी तेजी से भू-जल स्तर में गिरावट आ रही है। इसके चलते गांव में लगे ट्यूबवेल जवाब देने लगे है। पीने की पानी की समस्या होने लगी है। ग्रामीण अंचलों में तालाब, नल, हैंडपंप, मोटरपंप जैसे बांध तक के निस्तारी की समस्या बढ़ गयी थी। साथ ही पालतू जानवरों गर्मी के दिनों में घास व चारा के लिए बहुत दूर तक चले जाते है। वही पानी पीने के लिए इधर उधर भटकते नजर आ रहे थे। गांव के छोटे तालाब व नहर सुख गए है। दैनिक दिनचर्या से लोगो के लिए चिंता का विषय बन गया था। बता दें कि तहसील बेरला व उप तहसील भिंभौरी क्षेत्र में आने वाले गांव में तांदुला जलाशय से नहर में पानी छोड़ा गया। इस तांदुला जलाशय में लगभग 200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे ब्लॉक बेरला के 75-80 गांवों के तालाब में पानी भर जाएगा। बांध में पानी छोड़ने पर नहर नाली के जरिये तालाबों में पानी जा रहा है। अब जल्द ही लोगों को निस्तारी की होने वाली समस्या से निजात मिलेगी।

 

जल संसाधन विभाग बेरला एसडीओ सोनी ने बताया कि गर्मी के चलते पानी की समस्या बहुत बढ़ गयी थी जिसके चलते तांदुला जलाशय से तालाब को भरने के लिए पानी छोड़ा गया। इससे गांव के तालाब में पानी भरने से निस्तारी की समस्या दूर हो जाएगा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button