विविध

*सरपंच संघ द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी का किया गया सम्मान*

बेमेतरा:- जनपद पंचायत-बेरला में सरपंच संघ द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीपी मनहर को स्थानांतरित होने पर साल-श्रीफल सम्मान देकर आभार व्यक्त किया गया सरपंच संघ के तरफ से अध्यक्ष ममता संजू वर्मा ने उद्बोधन मे कहा कि आदरणीय मनहर सर के द्वारा शासन के समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में उचित मार्गदर्शन और गाईडलाइन संघ को हमेशा मिलता रहा जिससे सभी सरपंचो को गांव का विकास करने में सहयोग हुआ इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनहर जी ने भी संघ का आभार प्रकट करते हुआ कहा कि बेरला ब्लाक के सभी सरपंचो द्वारा शासन के योजनाओ को क्रियान्वयन करने में हमेशा सहयोग मिलता रहा सभी सरपंच क्रियाशील होकर काम करते है जिससे शासन के समस्त योजनाओ को ग्रामीणों तक पहुंचाने में मदद मिला इस अवसर पर सरपंच संघ बेरला के अध्यक्ष-ममता संजू वर्मा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष-रामेश्वर देवांगन एवं ब्लाक के समस्त सरपंचगण उपाध्यक्ष-युवराज दुबे,जीवन गायकवाड,मनीष टंडन,गीता रामसिंग वर्मा,थनेन्द्र वर्मा, मोहितराम साहू,राजेश यादव,हरसेवक सिन्हा,संतोष साहू,भारती बिमल साहू,जिज्ञासा दुबे,तेजस्वी डहरिया,बिरेंद्र पाठक,जीवन साहू,अश्वनी रुपेन्द्र पाटिल,संतोष टंडन,एवं अन्य सभी सरपंचगण उपस्थित रहे !

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button