*●मौहाभाठा में कल विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे विधायक ईश्वर साहू, मोहगांव समिति के सैकड़ो किसानों को खाद गोदाम व किसान कुटीर की सुविधा का मिलेगा लाभ●*

*■बेमेतरा/साजा:-* साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहाभाठा एवं मोहगांव में कल स्थानीय विधायक ईश्वर साहू के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा ज़िलाध्यक्ष अजय साहू की अध्यक्षता में सेवा सहकारी समिति मोहगांव के खाद गोदाम एवं किसान-कुटीर भवन, गौठान शेड व प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे अति विशिष्ट अतिथियों में पूर्व संसदीय सचिव व साजा के पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष-ओमप्रकाश जोशी, परपोड़ी मण्डल अध्यक्ष-नारद वर्मा, साजा मण्डल अध्यक्ष-बुलाक साहू, खम्हरिया मण्डल अध्यक्ष- केशव पटेल, जनपद साजा के अध्यक्ष-जितेंद्र साहू, जनपद सदस्य- वंदना त्रिलोकी साहू, मौहाभाठा सरपँच- दीपक साहू, मण्डल महामंत्री कमलेश साहू, सतीश जैन, नथमल कोठारी, नन्दिनी पटेल, राजेश दुबे, पवन वर्मा, गौकरण साहू, बुधारू साहू, चन्द्रशेखर साहू, कलाराम वर्मा, अश्वनी साहू सहित इत्यादि स्थानीय ग्रामीण व क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन कल सोमवार को ग्राम पंचायत मौहाभाठा में आयोजित होगी। जिसमे दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होगी। ततपश्चात 03 बजे ग्राम के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण होगा। उपरोक्त जानकारी सेवा सहकारी समिति मोहगांव के अध्यक्ष त्रिलोकी साहू ने मीडिया को दी।




