*हसदा के मां महामाया धाम में 173 ज्योति प्रज्वलित, पंचमी में किया मां का विशेष श्रृंगार*

*(हसदा में श्री धाम अयोध्या से पधारे यज्ञाचार्य, आचार्यों के श्री मुख से निकला वैदिक मंत्रोच्चार)*
बेरला:- ब्लॉक बेरला के अंचल क्षेत्र ग्राम हसदा में सनातन हिंदू धर्म में चैत्र मास से नव संवतसर प्रारंभ हो जाता है जिसके उपलक्ष में पूरा विश्व मां के भक्ति में सराबोर हो जाता है ऐसे ही वैदिक रीति जिला बेमेतरा के अंतर्गत ग्राम हसदा में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व में मनोकामना ज्योति प्रजव्लन के साथ मां महामाया के अंचल में शत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें श्री धाम अयोध्या सहित आरंग रायपुर से पहुंचे आचार्यों के माध्यम से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मुख्य यजमानो के द्वारा विश्व कल्याण एवम सुख समृद्धि के लिए आहुति प्रदान की जा रही है। अरणि मंथन याज्ञिक विधि द्वारा अग्नि देव का आवाहन के साथ यज्ञ देव को प्रज्वलित किया गया है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त शालिम हो रहे है। पंचमी के अवसर पर षोडशोपचार के माध्यम से मां का अभिषेक कर श्रृंगार किया गया। समिति के अध्यक्ष भगवती परगनिहा ने बताया की ग्राम हसदा में स्थित भूमि फोड़ मां महामाया देवी के दर्शन मात्र से व्यक्ति की मनोकामना पूरा हो जाता है। इसके चलते मां कि इस अलौकिक स्वरूप की दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे है। प्रति दिवस मां गंगा आरती के तर्ज पर संध्या कालीन आरती होती है। इस पश्चात प्रसाद वितरण के साथ जस गीत में देर रात्रि तक भक्तो का तांता लगा रहता है।
कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में भक्ति मय वातावरण बना हुआ है।




