*ग्राम संडी के युवाओं ने किया पहल, किया सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ, युवा मंडल ग्राम समिति के युवाओं द्वारा एक नेक और सुंदर पहल की शुरुआत*

बेरला संडी:- *ग्राम संडी के युवाओं ने किया पहल, किया सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ, युवा मंडल ग्राम समिति के युवाओं द्वारा एक नेक और सुंदर पहल की शुरुआत किया गया है,यह दूसरा वर्ष है राहगीरो को भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए खोला गया है साढा देव चौक वृक्ष के नीचे शीतल प्याऊ, जिसमें शीतल जल भरे 10 मटके की व्यवस्था है, प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी क्षेत्र में युवाओं के प्रेरणा स्रोत पुलिस जवान प्रधान आरक्षक संदीप साहु के द्वारा फिता काटकर पूजा अर्चना के साथ गांव के युवा साथियों की उपस्थिति में राहगीरो को ठंडे शरबत पिलाकर इस पुनीत कार्य की शुरुआत की गई, इस कार्य में मुख्य सहयोगी गांव के युवागण राज, सत्यम, शिवम, देवलाल, डिकू दादू ,महेंद्र, नीरज, करण, अश्विनी, चित्रेन, घनश्याम, फूल सिंह, सुभाष ,नीलकंठ, देवाराम, अमित ,व अन्य ग्रामीण राहगीर उपस्थित रहे।।।।




