विविध

*अवकाश के दिनों में भी होगा कृषको का डाटा कैरी फारवर्ड / पंजीयन*

 

बेमेतरा:- कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने खरीफ वर्ष 2023-24 अंतर्गत धान उपार्जन तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत आदान अनुदान प्राप्त करने हेतु शतप्रतिशत कृषको का डाटा कैरी फारवर्ड / पंजीयन करने हेतु शासकीय अवकाश दिवसों में भी कृषको का डाटा कैरी फारवर्ड / पंजीयन करने के निर्देश संबंधित उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं,नोडल अधिकारी को दिये है ।उन्होंने विगत 15 सितंबर को संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख कर शतप्रतिशत कृषको का डाटा कैरी फारवर्ड / पंजीयन सुनिश्चित करने कहा है। बीते 15 सितंबर की स्थिति में जिले में कुल पंजीकृत 152113 कृषको के विरुद्ध 56842 कृषको का डाटा कैरी फारवर्ड हुआ है जो बहुत कम है। कलेक्टर एल्मा ने इसी को ध्यान में रखते हुए। अवकाश के दिनों में भी समस्त सेवा सहकारी समितियो में कृषक पंजीयन डाटा कैरी फारवर्ड का कार्य संपादित कराते हुए दिनांक आगामी 24 तारीख़ तक शतप्रतिशत कृषको का डाटा कैरी फारवर्ड कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button