विविध

*■क्षेत्र में बढ़ते क्राइम के लगाम के लिए सरदा में चौकी में जरूरत, लंबित मांग प्रशासन पर नही दे ध्यान■*

 

*बेमेतरा:-* कच्चे गुड़ की देशी शराब अवैध निर्माण व कारोबार के लिए जिलेभर में बहुचर्चित सरदा में पुलिस चौकी खोलने की मांग काफी अरसे से की जा रही थी किंतु प्रशासन अभीतक इस दिशा में कोई पहल नही कर पाया है। आलम यह है कि सरदा सहित समूचा क्षेत्र में क्राइम के मामले काफी बढ़ गए है बढ़ते अपराध के बावजूद यहां पुलिस चौकी की व्यवस्था नही हो पाने से आमलोगों में काफी नाराजगी दिखाई पड़ रही है।

 

बताया जा रहा है कि सरदा गाँव प्राचीन काल मे एक मुख्यालय के रूप में ख्यात था, जहां उसके समकालीन ज्यादातर गाँवों का विकास बड़े पैमाने पर हो चुका है वही सरदा में बड़ी आबादी निवासरत होने के बावजूद यहां पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसी कड़ी में सरदा में बड़ी आबादी होने के कारण यहां अपराध दर काफी है। वैसे तो यह क्षेत्र बेरला थाने के अधीनस्थ आता है किंतु बेरला से इसकी दूर करीब 15 किलोमीटर से अधिक है वही इसी तरह ज़िला मुख्यालय की भी दूरी होने के कारण इस क्षेत्र में पुलिस का प्रभाव कम है। आलम यह है कि यह क्षेत्र विगत दशकों में क्राइम के मामले में काफी सुर्खियां अर्जित कर चुका है जिसमे अन्तर्ज़िला गांजा तस्करी से लेकर गुड़ की कच्चे शराब बनाने एवं खपाने को लेकर भी काफी चर्चा में रहता है इसके अलावा इलाके में अन्य कई संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती है किंतु बेरला पुलिस द्वारा विशेष रूप सर इस क्षेत्र को ध्यान नही दे देने से यहां स्थिति काफी बिगड़ी हुई है।क्षेत्र में कुछ लोगों के पास काम की कमी होने से गलत धंधो में लिप्त नज़र आते है वही क्षेत्र अवैध कारोबार करने वालो के लिए सुरक्षित कॉरिडोर भी बना हुआ है जिस पर पुलिस की भूमिका भी सवाल के दायरे में है। फलतः क्षेत्र के ग्रामीण लगातार सरदा में पुलिस चौकी की मांग कर रहे है किन्तु शासन-प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जाता है जिसके कारण आमजनो की यह मांग सिर्फ कागजो तक ही सिमटकर रह जाती है विगत पूर्व में सरदा के समीप रांका-कठिया में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम भी संपन्न हुआ किन्तु इस दरम्यान क्षेत्र के अन्य इलाकों के लिए घोषणा की गई किंतु सरदा के लिए कोई घोषणा नही की गई है इसके अलावा वर्तमान एवं पूर्ववर्ती भाजपा के तीन कार्यकाल में भी सरदा की इस मांग पर ध्यान नही दिया गया है, जिसके कारण आज क्षेत्र के सजग, जागरूक लोगों द्वारा क्षेत्र में पनप रहे गैरकानूनी गतिविधियों एवँ आपराधिक घटनाक्रमों पर चिंता हो रही है लिहाजा सरदा में प्रशासन द्वारा पुनः पुलिस चौकी की लम्बित मांग दोहराने लगी है। प्रशासन को जनता की सुविधाओं के लिए फिलहाल यहां पुलिस चौकी स्थापित होने की जरूरत है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button