*नगर पंचायत देवकर द्वारा हर-घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन*

रिपोर्टर:-✍किशन कुमार साहू
*बेमेतरा/देवकर:-* भारतीय ध्वज “तिरंगा” राष्ट्र का प्रतीक है। इसी गौरव को संवर्धित करने के लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 09 अगस्त 2024 से 15 अगस्त 2024 तक “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस हेतु नगरीय निकायों में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत नगर पंचायत देवकर द्वारा सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो सके तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। उक्त कार्यक्रम अंतर्गत तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली , तिरंगा सम्मान, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी तथा तिरंगे के सम्मान के लिए विभिन्न कार्यक्रम नगर पंचायत देवकर द्वारा शा. बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवकर के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनीष कुमार, उपभियंता बिसनाथ ठाकुर, लेखापाल गजाधर यादव, राजकुमार रात्रे, प्रदीप कुमार सोनी, आबिद मोहम्मद कुरैशी, मूलचंद कोशरे, सोहन साहू, आकाश आडिल, उमेंद्र ध्रुव, स्व सहायता समूह के सदस्य, तथा निकाय के अन्य सभी कर्मचारी व शा. बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवकर से प्राचार्य आर. सी. श्रीवास सर,बी आर यादव, एम के साहू,पवन ध्रुवे , लता डिंडे, अश्वन कुर्रे, टी बारले, एवं भवेंद्र माली तथा नगर के आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




