*●खबर के बाद खम्हरिया-देवकर मार्ग से उठा पत्थर का मलबा, आवाजाही के लिए सड़क मार्ग हुआ सुरक्षित●*

*बेमेतरा:-* थानखम्हरिया- देवकर मार्ग की पीडब्ल्यूडी सड़क पर ग्राम मौहाभाठा व तेंदुभाठा के बीच सालभर से पड़े मटेरियल के ढेर को सम्बन्धित विभाग व जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा हरिभूमि के जिला संस्करण में समस्या को लेकर विगत 30 जून 2024 को खबर प्रकाशन के बाद पूरी तरह हटा दिया गया है। दरअसल ज्ञात हो कि साजा विकासखण्ड का एक महत्वपूर्ण एवं व्यस्ततम मार्ग है, जिसकी जवाबदेही लोकनिर्माण उपसंभाग साजा अंतर्गत अफसरों की देखरेख किया जाता है।किंतु विगत सालभर से इस मार्ग में साजा मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर सड़क की एक ओर घेरते हुए एक निजी व्यक्ति के द्वारा मटेरियल के मलबे का बड़ी मात्राके भंडारण किया गया था, जिस पर सालभर से सड़क मार्ग में आवागमन के दौरान मुसाफिरों के काफी परेशानी पैदा करता है। हालत यह थी कि दोपहिया अथवा चारपहिया वाहन के माध्यम से देवकर- टू-खमरिया पर मौहाभाठा गाँव के बाद एकाएक यह पत्थर के इस मटेरियल मलबे के ढेर आ जाने से सड़क हादसे का खतरा बढ़ जाता था, एवं ऐसी स्थिति में कई बार छोटे-छोटे दुर्घटनाओं से राहगीरों बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, जबकि इस मार्ग पर सम्बन्धित पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विकासखण्ड स्तर के विभिन्न अफसरो का रोजाना आवागमन बना रहता था, किन्तु किसी ने इस पर विशेष ध्यान नही दिया, लेकिन चन्द हफ्तेभर पूर्व हरिभूमि में खबर चलने पर प्रशासन की सक्रियता के कारण जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा तत्काल उक्त मटेरियल को सड़क मार्ग से हटाकर समीप के कृषि मार्ग में डलवाकर उपयोग कर लिया गया है। लिहाजा अब सड़क पर निरन्तर आवाजाही सुरक्षित हो गयी है।




