विविध

*भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए योगेश तिवारी, कंधे पर उठाया रथ*

 

बेमेतरा:- हर साल की तरह इस बार भी रविवार को छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में धूम-धाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। बेमेतरा शहर और नेवनारा एवं सुरहोली में आयोजित भव्य रथ यात्रा कार्यक्रम में सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बेमेतरा जिले के भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी भी शामिल हुए। जिसमें सैंकड़ों लोगों की भीड़ के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ को अपने कंधों पर लेकर चलते हुए योगेश तिवारी ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की और समस्त देशवासियों तथा बेमेतरा क्षेत्र की जनता के लिए खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उनके साथ बहुत से समर्थक भी उपस्थित थे। जिनमें शामिल हुए थे पीयूष शर्मा, मनोज सिन्हा, नरेश राय, यशवंत टंडन,रामनारायण साहू, प्रकाश साहू, दिपक साहू, रंजीत निषाद, लेखराम साहू, लेखराज साहू, लोकेश निषाद, रवि साहू, पंकज साहू, चन्दन साहू, चन्दन यादव, ईश्वर निषाद, गजेन्द्र निषाद, यशवंत साहू, सत्यम साहू, भगवती साहू, पिंटू साहू, बीरेंद्र साहू, चंद्रकान्त, ज़िल्ले सिंग लोहान, ओमप्रकाश साहू सरपंच, तारन यादव, शत्रुहन साहू, मनहरण साहू, बृहस्पति निषाद आदि। योगेश तिवारी ने कहा कि जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव राष्ट्रीय एकता, समरसता और सामाजिक समर्थन का प्रतीक है। आप सभी का धन्यवाद कि उन्होंने इस समारोह में अपनी भागीदारी की।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button