विविध

*पिरदा (भिंभौरी) में सम्पन्न हुई विकास खंड स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता*

बेरला/भिंभौरी:- छ.ग. शासन की ओर से आयोजित विकासखंड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन बीते 23 जनवरी को ग्राम पंचायत पिरदा में किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्पूर्ण रूप से नारी शक्तियों की उपस्थिति रही। जिसमें जनपद पंचायत बेरला अध्यक्ष हीरा देवलाल वर्मा, जनपद पंचायत बेरला सभापति पूजा टिकरिहा, जनपद सदस्य हर्षलता चन्द्रहास वर्मा, ग्राम पंचायत पिरदा सरपंच अंजू परगनिहा शामिल रहीं। जबकि निर्णायक मंच पर एम.डी.धीवर प्राचार्य शा.उ.माध्यमिक विद्यालय गोंडगिरी एवं राजेन्द्र झा प्राचार्य शा.उ.माध्यमिक विद्यालय कंडरका मौजूद रहें। विकासखंड़ स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में कुल 6 रामायण मंडलियों ने हिस्सा लिया जिसमें विधि हरि हर मानस मंडली ग्राम भिंभौरी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि ग्राम कोसपातर की मंडली को द्वितीय स्थान मिला। वही आनंदगाँव की मंडली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ पंचम ओर छठे स्थान पर क्रमशः किरीतपुर, भरचट्टी और तिलाई का नाम रहा। उक्त मानस कार्यक्रम के समापन अर्थात रात्रि आठ बजे तक़ काफ़ी संख्या में मानस प्रिय श्रोता समाज की उपस्थिति रही। विकासखंड स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का शानदार मंच संचालन ओज कवि कमलेश वर्मा (व्याख्याता) के द्वारा किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button