*●थानखम्हरिया कॉलेज में राष्ट्रीय एकता हेतु शपथ ग्रहण समारोह एवं एकता दौड़ का कार्यक्रम●*

*■बेमेतरा/थान खम्हरिया:-* स्व ठाकुर महाराज सिंह शासकीय महाविद्यालय थानखम्हरिया द्वारा राष्ट्रीय एकता हेतु शपथ ग्रहण समारोह एवं एकता दोड़ का आयोजन किया गया।जिसका मुख्य उदेश्य छात्रों और नगर के लोगों में देश प्रेम तथा भाई-चारे के भावना का विकास करना था।कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य-डॉ.वीना त्रिपाठी के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं को राष्ट्रीय एकता हेतु शपथ दिलाई गयी एवं छात्रों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक-ओपी मरकाम द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस का महत्व को प्रतिपादित किया गया। उन्होंने आगे कहा राष्टीय एकता का मह्त्व इस तथ्य में निहित है कि यह भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह दिवस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक और लौह पुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर 31 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिन्होंने भारत के विभिन्न रियासतों को एक साथ जोड़कर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया। इस दिन का उद्देश्य विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और क्षेत्रों के लोगों को यह याद दिलाना है कि भले ही हम विविधता से भरे देश में रहते हैं, हमारी असली ताकत हमारी एकता में है। इस प्रकार, यह दिन हमें याद दिलाता है कि देश के सामने कोई भी चुनौती हो, हम मिलकर उसका सामना कर सकते हैं और एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाए में अतिथि व्याख्याता- प्रांजल मिश्रा एवं हरि साहु एवं विनोद ध्रुव का विशेष सहयोग रहा.




