विविध
*विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व में बेमेतरा के युवाओं को मिलेगा नेतृत्व और विकास का नया मंच*

*कल होगा ‘MLA फेलोशिप प्रोग्राम’ का भव्य शुभारंभ – युवाओं के लिए बेमेतरा में एक ऐतिहासिक पहल*
बेमेतरा:- बेमेतरा क्षेत्र के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक क्षण आने वाला है। कल, दिनांक 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) को बेमेतरा में “MLA फेलोशिप प्रोग्राम” का औपचारिक शुभारंभ होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की पहल निःशुल्क कोचिंग सेंटर श्री राम एकेडमी के तत्वाधान बेमेतरा विधायक माननीय दीपेश साहू के मार्गदर्शन मे की गई है, जो युवाओं को शैक्षणिक, सामाजिक और प्रशासनिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम मे जिले के युवा, छात्र – छात्राऐ, मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन भव्य रूप से संपन्न होगा।




