विविध

*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सण्डी में रक्षाबंधन पर्व पर ‘राखी सजाओ’ प्रतियोगिता*

 

बेरला, – बेरला ब्लॉक के अंतर्गत डंगनिया ब संकुल के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सण्डी में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक विशेष ‘राखी सजाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए सुंदर राखियां बनाईं।

 

 

शिक्षक ओमनारायण साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने न केवल राखियां बनाईं, बल्कि एक-दूसरे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के प्रति अपने दृढ़ संकल्प को भी दोहराया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों को उनके बनाए गए राखियों के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान देकर पुरस्कृत किया गया।

 

इस अवसर पर शिक्षक साहू ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति के अनुसार, यह पर्व श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जब बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सफलता की कामना करती हैं।

प्राथमिक प्रधान पाठक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस दिन बहनें अपने भाई के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं और भाई अपनी बहन को हमेशा उसकी रक्षा का वचन देते हैं।

 

इस कार्यक्रम में शिक्षक लोकेश साहू, नीलेश कुमार वर्मा, राधेश्याम ईसदा, रामस्वरूप साहू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन सफल रहा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button