विविध
*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंडरका ने सफलता का परचम लहराया*

बेरला:- यातायात विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। जिसमें जिला से मुहेंद्र चौहान एवं देवेंद्र यदु का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। इनकी मार्गदर्शक शिक्षिका पुष्पा नायक व्याख्याता जीवविज्ञान थी। शाला विकास समीति, संस्था प्रमुख एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएं सम्प्रेषित की।




