*बेरला नगर में जर्जर पोल को ले कर बिजली विभाग ए. ई. को सौंपा ज्ञापन*

बेरला:- नगर बेरला में एक कदम नगर विकास की ओर वार्ड में समस्त जर्जर पोल को सुधार कर नया पोल लगाने के लिए बिजली विभाग एई को ज्ञापन सौंपा गया। नगर पंचायत बेरला के अंर्तगत आने वाले वार्ड 1 से 6 व 7 वार्डों में विद्युत पोल की स्थिति कमजोर व जर्जर है। जिनके अभाव में नगर वासियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटना होने की बड़ी संभावना बन गई है। जिन्हें बदल कर नया विद्युत पोल लगाया जाए। पार्षद शिवझड़ी सिन्हा ने बताया कि नगर की वार्ड 1 से 7 तक कि पोल बहुत जर्जर हो गए है जिन्हें बदलने की बहुत आवश्यकता है। अभी पोल को बदला नहीं जाता है तो बड़ी दुर्घटना घट सकता है। जिनका जवाब दर बिजली विभाग रहेंगे। इस अवसर पर लेखराम साहू, राजू जयसवाल, हीरालाल सोनी, कृष्ण देवांगन नवीन देवांगन, राघव सिन्हा, दाऊ लाल कुर्रे ,बृजेश शर्मा, सहित समस्त कार्यकर्ता गण रहे।




