विविध

*सुरहोली गांव के किसान की बेटी मोनिका वर्मा ने सीजीपीएससी में 153वाँ स्थान से हुई उत्तीर्ण*

 

 

बेमेतरा/बेरला:- जिला बेमेतरा के ब्लॉक एवं जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुरहोली की रहने वाली मोनिका वर्मा ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) परीक्षा 2023 में 153वां स्थान से उत्तीर्ण हुआ। बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट गुरुवार की रात्रि को जारी किया। जिसमें मोनिका वर्मा ने 153वां स्थान पर चयन हुआ। वही इनकी पढ़ाई लिखाई विकासखण्ड बेरला के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजनिवास ग्राम सुरहोली में हुआ। उसके बाद हाई स्कूल व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी में अध्ययन किया गया। वही स्नातक की पढ़ाई के लिए पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर से किया गया। इनके पिता संतोष कुमार वर्मा गांव में किसानी का कार्य करते है। माता गृहणी है। वही चार भाई है सभी ग्राम सुरहोली में रहकर अलग अलग कार्य से आच्छादित है। एक भाई ने बेरला में होटल चलाते है। वही परिवार वालो ने बताया कि मोनिका शुरू से ही पढ़ाई लिखाई में मेधावी छात्रा रहे। उनकी मेहनत पर पूरा भरोषा था। इन्होंने लगातार प्रयास करता रहा। अंततः आज सीजीपीएससी में 153 वां स्थान से पास हुआ जिससे परिवार वाले बहुत खुश है। इसके अलावा संबंधित परिजन, गांव के लोग सहित बहुतो ने दुरभाषा के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम श्रेय माता पिता एवं परिवार वालों का है। वही जिला बेमेतरा सहित गांव का नाम रौशन किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button