*गड्ढे व जर्जर की समस्या से जूझ रहे राहगीर, मरम्मत के नाम पर करते है लीपापोती*

बेरला:- ब्लॉक बेरला के ग्राम खम्हरिया एम व देवरबीजा से घोटमर्रा बाईपास जाने वाले सड़को की हाल बेहाल सामने आ रहे है। आपको बता दें कि घटिया मटेरियल व गुणवत्ताहीन निर्माण के चलते पिछले सालों से सड़क की दुर्दशा ही बिगड़ गयी है। वही ठेकेदार की लापरवाही मरम्मत के नाम तक नही है। जगह-जगह घुटने तक के गड्ढे व खस्ताहाल हो जाने से राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ा कर दिया है। सीधे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे है। वही अब तक मरम्मत किये है वह लीपापोती व गुणवत्ताहीन मटेरियल की उपयोग के चलते सड़क महीने तक सलामत नही है। ग्राम खम्हरिया एम से भेड़नी जाने वाले सड़क मार्ग पर सैकड़ो जगह गड्ढे की अम्बार देखने को मिलेगा। ग्राम सलधा के सेवा सहकारी समिति सलधा के अध्यक्ष सुदर्शन साहू ने बताया कि सड़क की दुर्दशा बहुत ही ज्यादा खराब हो जाने के कारण कई लोग गिर चुके है। हाल ही में ग्राम संडी के प्रसिद्ध सिद्धि माता मंदिर में हजारों भक्त दर्शन करने नवरात्रि अत्यधिक भीड़ का सामना करना पड़ा। यह सड़क बुरी तरह खराब हो चुके है। साथ ही उप तहसील देवरबीजा क्षेत्र के देवरबीजा से घोटमर्रा बाईपास सड़क मार्ग की स्थिति यही है। जो बुरी तरह से जर्जर हो चुके है। सड़क की डामरीकरण उखड़ कर बाहर निकल गए है। घुटने तक के गड्ढे होने से यातायात राहगीरों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी आँख बंद कर सोये आराम फरमा रहे है। लिहाजा ब्लॉक बेरला के ग्राम संडी में प्रसिद्ध सिद्धि माता मंदिर बेमेतरा जिला सहित प्रदेश के कोने-कोने तक चर्चा में है। यही नहीं संडी सिद्धि माता मंदिर में श्रद्धालु बड़ी दूर-दूर से माता की दर्शन करने के लिए आते जाते है। सड़क जर्जर होने पर ग्रामीण सड़क के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर ग्राम देवरबीजा से घोटमर्रा, संडी, सलधा, डडजरा, भेड़नी, मनियारी, खम्हरिया एम, मोहभट्ठा, डगनिया, कोदवा, परपोड़ा, सींवार, रेवे, पतोरा सहित बेरला ब्लॉक जर्जर मार्ग को लेकर ग्रामीण नाराज है।
गौरतलब है कि ब्लॉक बेरला के ग्राम खम्हरिया एम व देवरबीजा से घोटमर्रा पहुंच मार्ग जर्जर व गड्ढे होने से यातायात प्रभावित हो रहे है। जिससे कि आने जाने में ग्रामीणों को दुर्घटना होने का भय बना रहता है।




